Lucknow Airport: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित अमौसी एयरपोर्ट से सफर करने वाले लोगों के लिए गुड न्यूज है। लखनऊ एयरपोर्ट से एक बार फिर सस्ती और किफायती उड़ानों की सुविधा शुरू की जाएगी। उड़ान स्कीम के मुताबिक नए सिरे से फ्लाइटों का खाका तैयार होगा। इसके लिए बजट भी आवंटित किया जाएगा। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। नए टर्मिनल को भी इसी साल पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (उड़ान) शामिल रही है।
लखनऊ एयरपोर्ट से फिर शुरू होने वाली हैं सस्ती एवं किफायती उड़ानें
लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से पटना, देहरादून, जयपुर और प्रयागराज आदि शहरों के लिए सस्ती एवं किफायती उड़ानें शुरू होनी थीं। 80 सीटर विमानों का किराया दो से ढाई हजार रुपये तय किया गया था।
