Valentine Day 2023: हर वर्ष 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन प्यार करने वाले जोड़े अपनी मोहब्बत का इजहार करते हैं। यूं तो फरवरी का पूरा महीना कपल्स के लिए बेहद खास होता है, इस माह के दूसरे सप्ताह से ही वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो जाती है। सात फरवरी से 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे तक कपल्स किसी न किसी रोमांटिक जगह पर घूमने का प्लान बनाते रहते हैं। ऐसे में अगर आप वैलेंटाइन डे पर लखनऊ की किसी खूबसूरत जगह पर पार्टनर के साथ कुछ रोमांटिक टाइम स्पेंड करना चाहते हैं तो फिर आपको इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं है। हम आपको लखनऊ की कुछ हसीन जगहों के बारे में बताने रहे हैं, जहां पार्टनर के साथ वैलेंटाइन सेलिब्रेट किया जा सकता है।
वैलेंटाइन डे पर लखनऊ में घूमने की बेस्ट जगह
