लखनऊ

मेरठ के बाद सहारनपुर में दिखा फिलिस्तीन झंडा, घंटाघर पर फ्लैग लहराने वाले 60 लोगों पर मुकदमा दर्ज, 5 गिरफ्तार

मेरठ के बाद अब सहारनपुर में फिलिस्तीन का झंडा घंटाघर पर लहराने का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में 60 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और 5 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

Saharanpur News: मेरठ में ईदगाह के बाहर फिलिस्तीन का बैनर लेकर युद्ध विराम की मांग के बाद सहारनपुर में ईद की नमाज पढ़ने के बाद, कई लोगों के हाथों में फिलिस्तीन का झंडा देखने को मिला। जिसके बाद पुलिस ने हाथों में फिलिस्तीन का झंडा लेकर घंटाघर पर लहराने वाले 60 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसमें से 5 नामजद लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

सहारनपुर में घंटाघर पर फिलिस्तीन का झंडा लहराने की वीडियो सामने आई है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ईद की नमाज पढ़ने के बाद भारी संख्या में लोगों का एक ग्रुप बाहर फिलिस्तीन का झंडा लेकर मार्च करता हुआ दिखाई दिया। घंटाघर पर फिलिस्तीन का झंडा लहराने के मामले पर सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा 60 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। इसमें से 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और बाकी लोगों की पहचान की जा रही है।

मेरठ ईदगाह के बाहर दिखे फिलिस्तीन के बैनर

कल मेरठ में ईद की नमाज पढ़ने के बाद ईदगाह के बाहर कुछ युवक हाथों में फिलिस्तीन के झंडे वाले बैनर लेकर खड़े दिखाई दिए। शाही ईदगाह के बाहर खड़े इन युवकों ने सरकार से इजराइल से बात कर युद्ध को विराम लगाने की मांग की। युवाओं ने फिलिस्तीन को फ्री करने की मांग की। युवाओं ने दिल की शेप में फिलिस्तीन के झंडे वाला एक बैनर लिया हुआ था, जिसमें फिलिस्तीन को फ्री करने की बाद लिखी हुई थी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article