यूपी के श्रावस्ती में कार और टेंपो की भीषण टक्कर, मौके पर पांच लोगों की मौत; छह की हालत गंभीर

यूपी के श्रावस्ती में एक कार और टेंपो की टक्कर में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई और छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती के थाना इकौना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 730 पर मोहनीपुर के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक टेम्पो और एक जाइलो कार आमने-सामने टकरा गईं। इस भीषण टक्कर में दोनों गाड़ियों में सवार 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

shrawasti accident

घटनास्थल की तस्वीर।

घायलों को भेजा गया अस्पताल

घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें से चार की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों ने सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गाड़ियां कई फीट गहरी खाई में जा गिरीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। गाड़ी के नीचे दबे शवों को निकालने का काम जारी है।

End of Feed