उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती के थाना इकौना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 730 पर मोहनीपुर के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक टेम्पो और एक जाइलो कार आमने-सामने टकरा गईं। इस भीषण टक्कर में दोनों गाड़ियों में सवार 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घायलों को भेजा गया अस्पताल
घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें से चार की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों ने सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गाड़ियां कई फीट गहरी खाई में जा गिरीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। गाड़ी के नीचे दबे शवों को निकालने का काम जारी है।
नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा
घटना श्रावस्ती जनपद के थाना इकौना के नेशनल हाईवे 730 के मोहनीपुर जमुनहा के पास की है, जहां पर बहराइच की तरफ से आ रही टेंपो और बलरामपुर की तरफ से आ रही जाइलो कार में आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई और दोनों गाड़ियां गहरी खाई में जा गिरी, जिससे गाड़ी में बैठे पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहींं, अन्य लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
घायलों की हालत नाजुक
किसी तरह आनन फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन करके 6 लोगो को गाड़ियों से बाहर निकल गया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने घायलों की हालत नाजुक देखते हुए, मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। वहीं, मौके पर CO इकौना सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और सभी भी 6 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय विधायक रामफेरन पांडेय के बेटे अवधेश कुमार ने मरने वाले लोगों के लिए अफसोस जाहिर किया। े
