Lucknow: लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कानपुर से लखनऊ लौट रहे एक रिटायर्ड कर्नल पर जानलेवा हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर और रिटायर्ड कर्नल के बीच वक्फ बिल को लेकर बहस हो गई थी। इससे गुस्साए ड्राइवर ने लाइव लोकेशन शेयर करके हमलावरों को बुलाया और रिटायर्ड कर्नल के साथ मारपीट की। इस मामले को लेकर रिटायर्ड कर्नल सूर्य प्रकाश सिंह ने ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
वक्फ बिल को लेकर कैब ड्राइवर से रिटायर्ड कर्नल पर किया जानलेवा हमला
कैब ड्राइवर पर एफआईआर दर्ज
जानकारी के अनुसार, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी के पद पर तैनात रिटायर्ड कर्नल सूर्य प्रकाश सिंह पर उस वक्त जानलेवा हमला किया गया, जब वे ओला कैब लेकर कानपुर से लखनऊ लौट रहे थे। यह घटना 4 अप्रैल की रात करीब 10 बजे की है। सूर्य प्रकाश सिंह ने अचलगंज, उन्नाव थाने में पूरे मामले की शिकायत दी है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
सूर्य प्रकाश सिंह बताई आपबीती
दर्ज एफआईआर के अनुसार, रात लगभग 10 बजे कानपुर कैंट से ओला गाडी नंबर UP 78HT 8065 चालक नाम वसीक राजा पुत्र मो० वसीम निवासी 131/283, बेगमपुर थाना बाबूपुरवा कानपुर नगर से लखनऊ की तरफ जाने के लिए बुक किया था। सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि रास्ते में कैब ड्राइवर वक्फ बोर्ड के मामले में उनके साथ बहस करने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उसने अपने मोबाइल फोन से एक वाट्सऐप ग्रुप में अपनी लाइव लोकेशन शेयर की ओर कुछ मैसेज डाले।
सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आगे आरिफ नाम के व्यक्ति ने अन्य लोगों के साथ गाड़ी रोकी और मुझ पर नुकीले पत्थर एवं लाठी डंडों से जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने जान से मारने की नियत से सिर पर प्रहार किया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। उन्होंने आगे बताया कि जब उन्हे होश आया तो मैंने अपने आपको इन व्यक्तियों के बीच पाया जिसमें अधिकतर मुस्लिम समुदाय के थे और इसमें आरिफ नाम का व्यक्ति प्रमुख था। इन व्यक्तियों ने मेरे जरूरी कागजात और तीन हजार रुपये नगद जो मेरी पैंट की पिछली जेब में रखे थे निकाल लिए।
