Amroha News: दिनदहाड़े गोली मारकर की बिजनेसमैन की हत्या, जांच में जुटी पुलिस की टीम

Amroha News: यूपी के अमरोहा जिले में औद्योगिक पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित गोदाम के पास कुछ बदमाशों ने एक बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में अपराधियों का आतंक बढ़ने लगा है। यहां दिनदहाड़े एक व्यापारी की कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने इस दौरान एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। वहीं दूसरी तरफ हत्या के मामले पर भारतीय किसान यूनियन पुलिस की विफलता के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दे रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Crime News

व्यापारी की हत्या

दिनदहाड़े व्यापारी की हत्या

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम ने बताया कि हत्या का ये मामला आंगके गजरौला थाना क्षेत्र के भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) गोदाम के पास का है। सोमवार को कुछ बदमाशों ने एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि औद्योगिक नगर गजरौला की फैक्टरी के पास सुबह 50 वर्षीय विक्रम सिंह को गोली मारी गई, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना औद्योगिक पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित एफसीआई गोदाम के पास सुबह करीब 11 बजे हुई।

End of Feed