लखनऊ के पेपरमिल कालोनी में अलाया अपार्टमेंट में शनिवार की देर रात एक बिजनेस मैन जिसका नाम आदित्य कपूर है उसका अपनी पत्नी शिवानी से घर का दरवाजा देर से खोलने को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि आदित्य ने गुस्से में आकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी की हत्या कर डाली।
घटना के पीछे पति की नशे लत भी बताई जा रही है
विवाद के दौरान आदित्य ने चाकू से शिवानी की पीठ और गर्दन पर कई वार किए। वह खून से लथपथ होकर ड्राइंग रूम में गिर गई। शोर शराबा सुनकर पड़ोसी निकले उन्होंने पुलिस और रिश्तेदारों को खबर की।
बेटा-बेटी गिड़गिड़ाते रहे और मां को छुड़ाने की जद्दोजहद की
बताते हैं कि इस दौरान बेटा-बेटी गिड़गिड़ाते रहे और मां को छुड़ाने की जद्दोजहद की, लेकिन आरोपी चाकू घोंपता रहा उसे जरा भी रहम नहीं आया और पत्नी की जान लेने के बाद आरोपित ने भागने की कोशिश की।
घटना के पीछे पति की नशे लत भी बताई जा रही है
भागने की कोशिश में आरोपी में पहली मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे आरोपी घायल होकर बेहोश हो गया अस्पताल में उसका इलाज जारी है, घटना के पीछे पति की नशे लत भी बताई जा रही है जिसका पत्नी विरोध करती थी।
