लखनऊ

Lucknow Murder: देर से खोला दरवाजा तो पति ने बच्चों के सामने ही पत्नी को चाकू से गोद डाला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 5, 2023, 04:24 PM IST

Lucknow Wife Murder: लखनऊ में महानगर थानाक्षेत्र में अलाया अपार्टमेंट में युवक ने चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या कर दी, घटना के बाद पति ने भागने की कोशिश की लेकिन बॉलकनी से गिर गया।

Image

घटना के पीछे पति की नशे लत भी बताई जा रही है

लखनऊ के पेपरमिल कालोनी में अलाया अपार्टमेंट में शनिवार की देर रात एक बिजनेस मैन जिसका नाम आदित्य कपूर है उसका अपनी पत्नी शिवानी से घर का दरवाजा देर से खोलने को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि आदित्य ने गुस्से में आकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी की हत्या कर डाली।

विवाद के दौरान आदित्य ने चाकू से शिवानी की पीठ और गर्दन पर कई वार किए। वह खून से लथपथ होकर ड्राइंग रूम में गिर गई। शोर शराबा सुनकर पड़ोसी निकले उन्होंने पुलिस और रिश्तेदारों को खबर की।

बेटा-बेटी गिड़गिड़ाते रहे और मां को छुड़ाने की जद्दोजहद की

बताते हैं कि इस दौरान बेटा-बेटी गिड़गिड़ाते रहे और मां को छुड़ाने की जद्दोजहद की, लेकिन आरोपी चाकू घोंपता रहा उसे जरा भी रहम नहीं आया और पत्नी की जान लेने के बाद आरोप‍ित ने भागने की कोशिश की।

घटना के पीछे पति की नशे लत भी बताई जा रही है

भागने की कोशिश में आरोपी में पहली मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे आरोपी घायल होकर बेहोश हो गया अस्पताल में उसका इलाज जारी है, घटना के पीछे पति की नशे लत भी बताई जा रही है जिसका पत्नी विरोध करती थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article