लखनऊ

अखिलेश के काफिले के आड़े आए सांड, SP चीफ का आरोप- CM योगी हमारा प्रोग्राम कराना चाहते हैं फेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 18, 2023, 04:13 PM IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाया कि बांदा से फतेहपुर जा रहे उनके काफिले में कई स्थानों पर सांड मिले जिसे फतेहपुर से डीएम ने सीएम के इशारे पर सड़कों सांड छोडे।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का काफिला बांदा से फतेहपुर जा रहा था। उनका काफिला कई जगहों पर सांडों से टकराते-टकराते बचा। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के लोगों ने सांड छोड़े थे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम के इशारे पर फतेहपुर के DM ने सांड सड़कों पर भेजे थे, जिससे मेरा कार्यक्रम फेल हो जाए।

साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि ये सबसे बड़े भू माफिया है। पत्रकार साथियों अगर आपने सच दिखाया तो रात के 2 बजे पुलिस वाले आपके घर पर आएंगे। अगर आप डर गए तो खबर उसी दिन से बदल जाएगी, अगर आप नहीं बदले तो आपकी खुद खबर बनेगी कि आप जेल में चले गए।

बुलडोजर को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस के लोग बहुत ही अनुशासन में रहने वाले लोग हैं। ये सिर्फ ऑर्डर मानते हैं और कुछ नहीं मानते, अभी ऑर्डर जो चलता है वो गरीबों के घर गिराने का है। जब समाजवादी लोग सरकार में आएंगे तो यही ऑर्डर मानेंगे, वही बुलडोजर होगा, पर मंजिल गरीब की नहीं होगी। यह बुलडोजर वाली सरकार सबसे बड़ी भू माफिया सरकार है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article