Lucknow Murder: लखनऊ में साले ने बहन के साथ मिलकर की थी PAC इंस्पेक्टर की हत्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 19, 2023, 06:20 PM IST

तप्तीश में ये निकल कर आ रहा है कि हत्या से दो दिन पहले ही इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह की पत्नी भावना ने बैंक खाते से तीन लाख से अधिक रुपये निकाले थे साथ ही ये भी जानकारी सामने आई है कि साले ने घटना के दिन ही एक नई साइकिल खरीदी थी।

लखनऊ में पीएसी इंस्‍पेक्‍टर सतीश सिंह की दीपावली की रात कृष्णानगर के मानसनगर में घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी, इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है, बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर की पत्नी और साले ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था, पुलिस ने उसके साले और पत्नी भावना को गिरफ्तार कर लिया है।

Lucknow Police Inspector Murder

लखनऊ में पीएसी इंस्‍पेक्‍टर सतीश सिंह की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई (फाइल फोटो)

हत्या में प्रयुक्त तमंचा और नहर में फेंकी गई पिस्टल भी बरामद कर ली है,पता चला कि साले ने ही तमंचे और पिस्टल दोनों से ताबड़तोड़ पांच गोलियां दागी थी, मामले में सतीश कुमार सिंह के साले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, सतीश सिंह की पत्नी भावना को भी हिरासत में लिया गया है, पुलिस के मुताबिक पत्नी को पति की हत्या की पूरी जानकारी थी। पुलिस ने नहर से 32 बोर के पिस्टल भी बरामद की है, जिससे सतीश सिंह को गोली मारी गई थी।

End of Feed