लखनऊ

Jhansi News: झांसी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, कई लोग घायल; महिलाएं भी शामिल

उत्तर प्रदेश के झांसी में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। विस्फोट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं।

Image

Jhansi News: झांसी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, कई लोग घायल; महिलाएं भी शामिल

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। विस्फोट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। यह घटना झांसी के समथर कस्बे में हुई है, जहां विस्फोट में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेज दिया गया।

विस्फोट के बाद मचा हड़कंप

आपको बता दें कि पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद हड़कंप मच गया। विस्फोट में फैक्ट्री में काम कर रहे आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया, जहां आठ की हालत को गंभीर देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। एसपी देहात गोपीनाथ सोनी ने बताया कि यह फैक्ट्री अवैध रूप से बन्ने खां द्वारा संचालित की जा रही थी। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। जानकारी के अनुसार, समथर निवासी बन्ने खां के पास पटाखा बेचने का लाइसेंस है। वह जंगल में बनी एक बॉउंड्री के अंदर फैक्ट्री भी संचालित क़र रहा था, जिसमें कई मजदूर काम कर रहे थे।

कई लोग हुए घायल

जानकारी के अनुसार, अचानक फैक्ट्री में किसी कारण से आग लग गई और विस्फोट हो गया। धमाके और लोगों के चीखने की आवाज दूर तक सुनी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल आधा दर्जन से ज्यादा मजदूरों को अस्पताल भिजवाया गया। मेडिकल कॉलेज पहुँचने वालों में 15 वर्षीय रिबा, 18 वर्षीय शिवानी, 45 वर्षीय सुखदेवी, 45 वर्षीय नसरीन, 42 वर्षीय लक्ष्मी व 18 वर्षीय अभि शामिल हैं। जबकि आरती व रोहिणी अभी मेडिकल नहीं पहुंचे हैं। रिबा ने बताया कि वह बकरी चरा रही थी, तभी धमाका हुआ और वह चपेट में आ गई।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article