Bomb Threat: लखनऊ में 3 जगहों पर बम की धमकी से मचा हड़कंप, डायल 112 पर कॉलर ने कहा..

लखनऊ में शनिवार देर रात हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन, चारबाग स्टेशन और आलमबाग में बम रखे होने की सूचना मिली। जिसपर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच एजेंसियों को सूचना दी और बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वायड के साथ जांच शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान इस जानकारी को झूठा पाया गया।

Bomb Threat in Lucknow: लखनऊ में शनिवार देर रात 3 स्थानों पर बम की धमकी से हड़कंप मच गया। पुलिस को कॉल पर हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन, चारबाग स्टेशन और आलमबाग में बम की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस तुरंत एक्शन मोड पर आई और बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। पुलिस ने तीनों जगहों पर चेकिंग शुरू की। लेकिन जांच के दौरान कुछ भी संवेदनशील सामान नहीं मिला और यह सूचना झूठी पाई गई।

Bomb Threat

लखनऊ में बम की धमकी

सभी जगहों पर जांच पूरी

एडीसीपी सेंट्रल मनीषा सिंह ने कहा, "एक कॉलर ने 112 नंबर पर सूचना दी कि हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन, चारबाग स्टेशन और आलमबाग में बम रखे हैं। इस सूचना पर डॉग स्क्वायड और बीडीडीएस (बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड) ने चेकिंग की तो सूचना झूठी निकली। सभी जगहों पर जांच पूरी हो चुकी है। लेकिन मौके पर कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।"

End of Feed