Lucknow: लखनऊ में निजी ब्लड बैंकों में बायोमीट्रिक सिस्टम होगा लागू, अंगूठे का निशान लेने के बाद मिलेगा खून

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2023, 01:08 PM IST

Biometric System: खून के सौदागरों पर लगाम लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। लखनऊ में अब निजी ब्लड बैंकों में बायोमीट्रिक सिस्टम लागू किया जाएगा। इसमें अंगूठे का निशान लेने के बाद ही जरूरतमंद को ब्लड दिया जाएगा। इससे खून के अवैध कारोबार पर काफी हद तक लगाम लगेगी। प्रोफेशनल डोनर आसानी से पकड़ में आएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • खून के सौदागरों पर लगाम लगाने के लिए बड़ा फैसला
  • निजी ब्लड बैंकों में बायोमीट्रिक सिस्टम लागू होगा
  • अंगूठे का निशान लेने के बाद ही जरूरतमंद को दिया जाएगा ब्लड

Lucknow Blood Banks: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने शहर के कई निजी ब्लड बैंकों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह डोनर का रिकॉर्ड आधा-अधूरा मिला। टीम ने इन्हें दुरुस्त करने का निर्देश दिए हैं। वहीं, अब निजी ब्लड बैंकों में बायोमीट्रिक सिस्टम लागू होगा। इसमें अंगूठे का निशान लेने के बाद ही जरूरतमंद को खून दिया जाएगा। इस प्रक्रिया से प्रोफेशनल डोनर आसानी से पकड़ में आएंगे। लखनऊ में खून का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है।

lucknow blood bank

लखनऊ में निजी ब्लड बैंकों में बायोमीट्रिक सिस्टम लागू होगा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

प्रोफेशनल डोनर एक फोन पर खून देने के लिए तैयार हैं। निजी ब्लड बैंकों से पूरा खेल चल रहा है। ऐसे में एफएसडीए के अफसरों ने निजी ब्लड बैंकों का जायजा लिया। कई जगह डोनर के अधूरे रिकॉर्ड पर अफसरों ने आपत्ति भी जताई।

End of Feed