लखनऊ

Jhansi Hit and Run: ट्रक से टक्कर के बाद 3 किमी दूर तक घसीटती रही बाइक, चिंगारी उठती देख भी ड्राइवर ने नहीं रोकी गाड़ी

झांसी में एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोग उछलकर दूर गिरे और चोटिल हो गए। लेकिन बाइक ट्रक में फंस गई और दूर तक घसीटती गई। ट्रक चालक बाइक को फंसा देखकर कर भी ट्रक को भगाता रहा। लोगों ने ट्रक का पीछा करते हुए करीब 3 किमी बाद उसे रुकवाया और ट्रक को पुलिस के सुपुर्द किया।

Jhansi Hit and Run: झांसी में हिंट एंड रन की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शुक्रवार रात को एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद करीब तीन किलोमीटर तक बाइक को घसीटकर ले गया। गनीमत रही कि टक्कर लगने के बाद बाइक सवार उछलकर दूर गिर गए। जिससे उनकी जान बच गई। ट्रक के पीछे फंसी बाइक से चिंगारियां उठती देख लोगों ने ट्रक का पीछा कर उसे रुकवाया। जिसके बाद ट्रक को पुलिस के हवाले किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बाइक पर सवार दो लोग घायल

यह घटना झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र की है। जहां बाइक पर सवार होकर एक भाई और बहन जा रहे थे। तभी बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार गिर गए और चोटिल हो गए। लेकिन बाइक ट्रक में फंस गई। इसके बावजूद ट्रक ड्राइवर ने ट्रक को रोका नहीं और लगभग तीन किमी तक भगाता रहा।

लोगों ने चीखते हुए किया ट्रक का पीछा

ट्रक में बाइक के फंसे होने के कारण उसमें से तेज चिंगारियां निकल रही थीं। जिसके कारण ट्रक में आग लगने का खतरा भी था। लेकिन ट्रक चालक इससे बेपरवाह होकर ट्रक को भगाता रहा। इस दौरान ट्रक को रोकने के लिए लोग चीखते हुए उसका पीछा करते रहे। करीब तीन किलोमीटर बाद लोगों ने बमुश्किल ट्रक को रोका और पुलिस केस सुपुर्द किया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article