लखनऊ

बिजनौर में भीषण सड़क हादसा, गन्ने से भरे ट्रैक्टर से टकराई बाइक; तीन युवकों की मौत

यूपी के बिजनौर में गन्ने से लदे ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा के बाद मृतकों के घर में मातम पसर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई। यह हादसा 20 नवंबर की रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ जिसमें दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गए, जिसके बाद बाइक सवारों ने दम तोड़ दिया।

कैसे हुआ हादसा?

एसपी पूर्वी धर्म सिंह मारछाल ने बताया बाइक पीछे से आ रही थी और गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राली से जा भिड़ी। हादसा हल्दौर नहटौर मार्ग पर हुआ। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं, एक घायल की मौत उसे इलाज के लिए ले जाने के दौरान हो गई। तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेजा गया। मृतकों के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बीते दिनों सात लोगों की हुई थी मौत

इससे पहले 16 नवंबर को भी बिजनौर में एक ऐसा ही दर्दनाक हादसा हुआ था, जिसमें 7 लोगों की जान चली गई थी। तब कार और ऑटो की भिड़ंत हो गई थी। घने कोहरे के कारण धामपुर के देहरादून नैनीताल नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने थ्री व्हीलर वाहन को पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में थ्री व्हीलर वाहन के चालक समेत सात लोगों की मौत हो गई थी। सभी मृतक झारखंड से एक शादी समारोह से वापस अपने गांव तिबड़ी लौट रहे थे।

ओवरटेक के चक्कर में हादसा

पुलिस ने बताया था कि कार किसी अन्य वाहन को ओवरटेक कर रही थी, इसी दौरान उसने ऑटो को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया था कि ऑटो में सवार सात व्यक्ति थाना धामपुर क्षेत्र के रहने वाले थे और मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से लौट रहे थे। हादसे में 6 लोगों की मौके पर और ऑटो चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

इनपुटः आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article