Ghazipur Encounter: पुलिस एनकाउंटर में शराब तस्कर की मौत, आरोपी पर दो RPF जवानों की हत्या का आरोप

Ghazipur Encounter: पिछले महीने दो RPF जवानों की हत्या का मामले पर यूपी पुलिस मामले पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इस दौरान यूपी STF टीम के साथ हुई मुठभेड़ में शराब तस्कर जाहिद की मौत हो गई। पुलिस ने बताया आरोपी पर 1 लाख रुपये का इनाम भी था।

KEY HIGHLIGHTS
  • एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी आरोपी ढेर
  • बिहार के शराब तस्कर की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
  • आरपीएफ जवानों की हत्या मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

Ghazipur Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में यूपी विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के एनकाउंटर में बिहार के शराब तस्कर मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू की मौत हो गई। बता दें कि आरोपी पर आरपीएफ के दो जवानों की हत्या का आरोप था। शराब तस्कर जाहिद उर्फ सोनू के साथ हुई मुठभेड़ में दो पुलिस जवान भी घायल हुए , जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। बता दें कि आरोपी पर 1 लाख रुपये इनाम भी था। एटीएस के साथ मुठभेड़ में आरोपी बुरी तरह से घायल हो गया था, जिसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

Ghazipur News

पुलिस एनकाउंटर में शराब तस्कर की मौत

आरपीएफ के दो जवानों की हत्या का आरोप

19/20 अगस्त की रात दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन से रवाना होकर पटना की ओर जाने वाली बाड़मेर एक्सप्रेस से आरपीएफ के दो जवान पटना ट्रेनिंग के लिए जा रहे थे। उस दौरान कुचामन रेलवे स्टेशन के आसपास शराब तस्करों ने ट्रेन की चेन खींची और शराब की तस्करी करने का प्रयास किया। आरपीएफ जवान जावेद और प्रमोद ने विरोध पर तस्करों ने दोनों जवानों को ट्रेन से बाहर फेंक दिया और उनकी मौत हो गई। दोनों का शव मिलने पर गहमर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया। RPF जवानों की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उसके बाद पुलिस ने 50,000 के दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।

End of Feed