Ayodhya Road Accident : अयोध्‍या में बड़ा हादसा, बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में पांच की मौत व 40 घायल, CM योगी ने जताया दु:ख

Ayodhya Road Accident : यूपी के अयोध्या जिले में शुक्रवार की देर शाम को बड़ा सड़क हादसा हो गया। सवारियों से भरी और रफ्तार से जा रही प्राइवेट बस की ट्रक से जोरदार भिड़ंत में 05 लोगों की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है क‍ि 40 से ज्यादा लोग हादसे में जख्‍मी हैं।

Ayodhya Road Accident : यूपी के अयोध्या जिले में शुक्रवार की देर शाम को बड़ा सड़क हादसा हो गया। सवारियों से भरी और रफ्तार से जा रही प्राइवेट बस की ट्रक से जोरदार भिड़ंत में 05 लोगों की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है क‍ि 40 से ज्यादा लोग हादसे में जख्‍मी हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस समेत तमाम अफसर मौके पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसा इतना भयावह था कि बस ट्रक के नीचे दबी रह गई।

Ayodhya Road Accident, Big Road Accident, Ayodhya Accident​

अयोध्‍या हादसे में तीन की मौत। (सांकेतिक चित्र)

सीएम योगी ने जताया दु:ख

अयोध्‍या में हुए इस भीषण हादसे के बाद एक दर्जन से ज्यादा एंबुलेंस मौके पर मौजूद घायलों को पहुंचा रही हैं। इस हादसे पर सूबे के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गहरा शोक प्रकट किया। उन्‍होंने मृत लोगों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतृप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनका समुचित उपचार कराने व राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

End of Feed