बस्ती में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी तेज रफ्तार कार, 4 लोगों की मौत

Basti Road Accident: यूपी के बस्ती में एक तेज रफ्तार कार ने टेंट ले जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार से शवों को बाहर निकाला और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Basti Road Accident: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पैकोलिया थाना क्षेत्र के बेनीपुर चौराहे के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे हुआ। एक तेज रफ्तार वैगनआर कार सामने चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Road Accident

बस्ती सड़क हादसा

ट्रैक्टर ट्रॉली से कार की टक्कर

जानकारी के अनुसार, यहां एक ट्रैक्टर ट्रॉली टेंट का सामान लेकर जा रही थी, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार वैगनआर कार ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी। कार की गति बहुत तेज होने के कारण वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रैक्टर ट्रॉली भी सड़क के किनारे पलट गई। हादसे की सूचना मिलने पर पैकोलिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद कार से शवों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

End of Feed