Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया में से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां बलिया की एक अदालत ने किशोरी से बलात्कार के जुर्म में एक युवक को 25 वर्ष की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां एक लड़की का पहले बलात्कार किया गया और बाद में उसे चुप रहने की धमकी दी गई।
प्रतीकात्मक तस्वीर
12 साल की मासूम का रेप
अभियोजन पक्ष के अनुसार जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की 12 वर्षीय किशोरी के साथ इसी थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव के रहने वाले गौतम ने कई बार बलात्कार किया और जान से मारने की धमकी देकर खामोश रहने को कहा।
ये भी जानें-Mussoorie Car Accident: नोएडा से मसूरी जा रही कार गहरी खाई में गिरी, दो पर्यटकों की मौत, 4 लोग घायल
दोषी को 25 साल की सजा
किशोरी के पिता की तहरीर पर गौतम के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने शुक्रवार को बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कांत की अदालत ने बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद आरोपी गौतम को दोषी करार देते हुए 25 वर्ष के कारावास और 26 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
इनपुट-भाषा
