लखनऊ

कौन हैं SIT के वो अधिकारी जिन्होंने असद को मार गिराया, टीम में शामिल थे ये 12 सदस्य

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 13, 2023, 03:43 PM IST

अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और गुलाम का एनकाउंटर करने वाली एसटीएफ की टीम में कुल 12 सदस्य शामिल थे।

Image

असद पुलिस एनकाउंटर में ढेर

Photo : ANI

Asad Ahmed Encounter: उमेश पाल हत्याकांड में शामिल अतीक अहमद के बेटे असद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। इसके अलावा उसके साथी गुलाम को भी पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। दोनों प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में फरार थे और इन पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। यूपी एसटीएफ ने कहा कि झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपीएसटीएफ की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और गुलाम का एनकाउंटर करने वाली एसटीएफ की टीम में कुल 12 सदस्य शामिल थे। टीम में दो डिप्टी एसपी, दो कमांडो, दो इंस्पेक्टर, एक एसआई और पांच हेड कॉन्स्टेबल शामिल थे।

UP police

UP police

कौन हैं डीएसपी नवेंदु सिंह?

नवेंदु सिंह को स्पेशल टास्क फोर्स में साल 2018 में शामिल किया गया था और इस समय वे एसटीएफ में डीएसपी (DSP) के पद पर तैनात हैं। कुछ साल पहले एक डकैत से मुठभेड़ में नवेंदु सिंह के हाथ और गर्दन में गोली लग गई थी। पिछले साल ही दो ईनामी बदमाशों को नवेंदु सिंह ने ढेर किया था। इसके लिए वह 2008 में राष्ट्रपति वीरता पदक और 2014 में राष्ट्रीय पराक्रम पदक से नवाजे जा चुके हैं। 2022 में भी नवेंदु सिंह को उनकी वीरता के लिए स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

कौन हैं डीएसपी विमल कुमार?

डीएसपी विमल कुमार मूल रूप से यूपी के जौनपुर के रहने वाले हैं। वो यूपी कैडर के अधिकारी हैं और यूपी एसटीएफ में डीएसपी पद पर हैं। उनकी पोस्टिंग लखनऊ में है। उन्होंने नवेंदु सिंह के साथ मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

उमेश पाल हत्याकांड में फरार था असद

बता दें कि बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मामले के मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके दो सुरक्षा गार्ड की इस साल 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में असद ही । पुलिस उसे पिछले डेढ़ महीने से खोज रही थी, लेकिन वह हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो रहा था। आज पुलिस को उसके झांसी में होने की भनक लगी और टीम ने उसका एनकाउंटर कर दिया। असद और गुलाम के पास से पुलिस को विदेशी अत्याधुनिक हथियार मिले हैं।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article