Badaun Fire: बदायूं के गांव में आग का तांडव, 200 घर जलकर राख, सैकड़ों पशुओं की झुलसने से मौत

बदायूं के टप्पा जामनी गांव में देर रात आग लग गई। ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया, जिसकी चपेट में आने से 200 घर जलकर राख हो गए और सैकड़ों पालतु पशुओं की मौत हो गई।

Badaun Fire: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सहसवान क्षेत्र के टप्पा जामनी गांव में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में 200 घर जलकर राख हो गए। साथ ही एक व्यक्ति के झुलसने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आंधी के चलते ट्रांसफॉर्मर से चिंगारी निकली थी, जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा गांव आग की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि आग ने लगभग 200 घरों को अपने चपेट में ले लिया और पूरा गांव राख के ढेर में तब्दील हो गया।

Fire

बदायूं के गांव में आग का तांडव

घरों से भागकर लोगों ने बचाई अपनी जान

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक गांव के लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई, लेकिन एक व्यक्ति आग में झुलस कर घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। इस हादसे में सैकड़ों की संख्या में पालतू पशु जलकर मर गए। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कर शुरू कराया। हालांकि, दमकल की गाड़ियां जब तक गांव पहुंचीं तब तक पूरा गांव राख में तब्दील हो चुका था।

End of Feed