यूपी की राजधानी लखनऊ में एक महिला कर्मचारी, चंद्रमाला पटेल, को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। चंद्रमाला पेंशन अनुभाग की हेल्प डेस्क पर कार्यरत थीं, जहां उसने एक महिला से पेंशन वेरिफिकेशन के लिए अवैध रूप से पैसे की मांग की। महिला ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जांच टीम ने चंद्रमाला को रंगे हाथ पकड़ लिया। चंद्रमाला ने कथित रूप से महिला से कहा था कि बिना अतिरिक्त धनराशि के उनका काम नहीं हो सकता, जबकि महिला ने सभी आधिकारिक फीस देने की सहमति जताई थी।
इन शाखाओं की थी जिम्मेदारी
चंद्रमाला पटेल की जिम्मेदारी लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं की देखरेख करना था, जिसमें हुसैनगंज, जवाहर भवन, बेहटा, सबौली, गोमती नगर, महानगर, इंदिरानगर, अशोक मार्ग, खदरा, बुद्धेश्वर, अलीगंज, चारबाग, इस्माइलगंज, जेल रोड, सआदतगंज, अर्जुनगंज, एलडीए कॉलोनी, इंजीनियरिंग कॉलेज और एपी सेन रोड शामिल हैं।
