लखनऊ

संभल के बाद बुलंदशहर में मिला 50 साल पुराना मंदिर, दंगे की वजह से वर्षों से पड़ा था बंद

संभल के बाद अब बुलंदशहर में 50 साल पुराना मंदिर मिला है। यह मंदिर 1990 में हुए दंगों की वजह से बंद पड़ा था। विहिप ने इसका जीर्णोंदार कराने की मांग की है-

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा शहर में एक बंद पड़ा पुराना मंदिर मिलने पर हिंदू संगठनों ने प्रशासन से मंदिर का जीर्णोद्धार करने का आग्रह किया है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और जाटव विकास मंच के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से मंदिर का जीर्णोद्धार कराने का अनुरोध किया ताकि धार्मिक गतिविधियों को फिर से शुरू किया जा सके।

1990 से बंद है मंदिर

विहिप के मेरठ प्रांत के पदाधिकारी सुनील सोलंकी ने बताया कि यह मंदिर साल 1990 से बंद है। क्योंकि इस क्षेत्र में रहने वाले हिंदू परिवार पलायन कर गए थे। सोलंकी ने जोर देकर कहा कि जिला प्रशासन को एक ज्ञापन दिया गया है, जिसमें पूजा कराने के लिए मंदिर की सफाई और सौंदर्यीकरण का अनुरोध किया गया है।

50 साल पुराना है मंदिर

जाटव विकास मंच के अध्यक्ष कैलाश भागमल गौतम ने बताया कि मंदिर लगभग 50 वर्ष पुराना है, जिसे मूल रूप से जाटव समुदाय के सदस्यों द्वारा बनाया गया था। उन्होंने कहा कि वर्ष 1990 के दंगों के बाद समुदाय ने पलायन कर दिया और तब से मंदिर बंद है। मंच ने विहिप के साथ समन्वय में मंदिर की पूजा गतिविधियों के पुनरुद्धार का औपचारिक रूप से अनुरोध किया है।

मामले की जांच की जा रही है

खुर्जा के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) दुर्गेश सिंह ने सलमा हाकन मोहल्ले में मंदिर के होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जाटव समुदाय ने मंदिर का निर्माण किया था और वहां पूज भी की थी हालांकि समुदाय के पलायन करने के बाद मूर्तियों को जाटव समुदाय के एक परिवार के सदस्य द्वारा कथित तौर पर ले जाया गया और पास की एक नदी में विसर्जित कर दिया गया। सिंह ने स्पष्ट किया कि मंदिर की संरचना बरकरार है और स्थल को लेकर कोई विवाद नहीं है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article