यूपी के इटावा में मेले में हादसा, झूले की ट्राली टूटने से पांच लोग घायल; अस्पताल में भर्ती

यूपी के इटावा में एक मेले में हादसा हो गया। झूला टूटने की वजह से पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में आयोजित ‘इटावा महोत्सव’ परिसर में सोमवार रात एक हवाई झूले की ट्राली टूटने से पांच लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना सिविल लाइंस थाना इलाके में हुई। सिविल लाइन थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) यशवंत सिंह ने बताया कि सोमवार रात साढ़े आठ बजे इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी प्रांगण मे लगे हवाई झूले में झूला झूलने के दौरान अचानक एक ट्राली टूट गयी और उसमें सवार पांच लोग घबरा कर ट्राली से नीचे कूद गये जिससे वह घायल हो गये।

accident Hadsa Static (2).

सांकेतिक फोटो

हादसे में पांच घायल

उन्होंने बताया कि तीन घायलों की पहचान विवेक (18), उसका भाई गोलू (24), बहन राधा (15) के रूप में हुई, जो मुचाई थाना इकदिल गांव के रहने वाले हैं। अधिकारी ने बताया कि घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए। उन्होंने बताया कि झूले के सामने खडे लोगों ने शोर मचाया, जिसे सुनकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

End of Feed