यूपी में अनधिकृत ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई, कहीं अभियान की गति दिखी तेज तो कहीं धीमे पड़े शहर

यूपी के कई जिलों में अनधिकृत ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में परिवहन विभाग ने अभी तक 18,816 चालान काटे हैं।

UP News: उत्तर प्रदेश में अनधिकृत ई-रिक्शा के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। ई-रिक्शा के खिलाफ 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अभियान चलाया जाएगा। परिवहन विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस अभियान के तहत अब तक 18,816 चालान काटे गए हैं। अभी अभियान शुरू हुए केवल 17 दिन का समय हुआ है और 13 दिन का समय बाकी है। आसार है कि आने वाले दिनों में भी कई चालान हो सकते हैं, क्योंकि यूपी के अधिकांश शहरों में अनधिकृत ई-रिक्शा चलाए जा रहे हैं। इस अभियान को लेकर समीक्षा बैठक का भी आयोजन किया गया था।

UP News

यूपी में अनधिकृत ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई

समीक्षा बैठक में 20 जिलों की लिस्ट जारी

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस अभियान के 16वें दिन परिवहन आयुक्त बृजेश नारायण सिंह ने समीक्षा बैठक की जिसमें सर्वश्रेष्ठ योगदान देने वाले जिलों और न्यूनतम योगदान वाले 20 जिलों की सूची तैयार की गई है। इसमें कहा गया कि न्यूनतम प्रदर्शन वाले जिलों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। इस अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जनपदों में बरेली, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, फिरोजाबाद, बाराबंकी, एटा, कानपुर देहात, बहराइच, चंदौली, संत रविदास नगर, चित्रकूट, गोरखपुर, अंबेडकर नगर, गाजीपुर और हमीरपुर शामिल रहे।

End of Feed