लखनऊ

Ayodhya News: अयोध्या में 4 वर्ष की मासूम के साथ रेप, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

Ayodhya News: अयोध्या में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी सलमान को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। पैर में गोली लगने के कारण आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

अयोध्या में 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Ayodhya News: अयोध्या में मासूम के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, थाना महाराजगंज के ऐमी आलापुर रोड पर तारापुर गांव के पास आरोपी पुलिस की टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहा था। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान आरोपी सलमान के पैर में गोली लग गई और उससे गिरफ्तार किया गया। बता दें कि आरोपी ने चार साल की मासूम बच्ची के दुष्कर्म किया था।

चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

अयोध्या के थाना महाराजगंज के कुम्भीया गांव में रहने वाली चार साल की दलित बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले 35 वर्षीय सलमान नामक युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। बताया जा रहा है कि मासूम शाम से ही लापता थी। 4-5 घंटे बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू की गई। मासूम आरोपी सलमान के घर के पास मिली। परिवार ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया और स्थिति को देखते हुए पूरे गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों में आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। आरोपी भारतीय दंड सहिता और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article