लखनऊ

Hardoi Boat Accident: रामगंगा नदी में नाव पलटने से 7 लोग डूबे, 3 बच्चे की मौत; 4 लोगों को बचाया गया

Hardoi Boat Accident: हरदोई में दो परिवारों के नाव पर सवार होकर रामगंगा नदी पार कर रहे थे। इस दौरान नदी की तेज धारा के कारण सात लोग नदी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने 4 लोगों को बचा लिया है। लेकिन 3 बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

Image

हरदोई में बड़ा हादसा

Hardoi Boat Accident: हरदोई में रामगंगा नदी में बड़ा हादसा हो गया। नदी में नाव के पलटने से 7 लोग डूब गए। इस हादसे में 3 बच्चों की मौत हो गई है। हालांकि 4 लोगों को ग्रामीणों ने बचा लिया है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों शवों को नदी से बाहर निकाल लिया है और पोस्टमार्टम के लिए उन्हें भेज दिया है।

खेत से लौटते समय हादसा

नाव में अरवल थाना क्षेत्र निवासी दिवारी लाल और बलराम फेरे के परिवार के सदस्य सवार थे। ये लोग नाव से अपने खेत से लौट रहे थे। इसी दौरान कुंडा नदी की तेज धारा में नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। जिससे नाव में सवार सात लोग डूब गए। हालांकि 4 लोगों को स्थानीय ग्रामीणों ने बचा लिया है, जबकि तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

पुल न होने के कारण नाव से पार होती है नदी

दरसल दोनों परिवार रामगंगा नदी के पार तरबूज और खरबूजे की खेती करते हैं। स्थायी पुल न होने के कारण उन्हें रोज नाव से नदी पार करनी पड़ती है। इस हादसे में बचाए गए लोगों में दिवारी लाल, सुमन, निर्मल और काजल शामिल हैं। वहीं बलराम फेरे का 14 वर्षीय बेटा शिवम, 8 वर्षीय बेटी सुनैना और 13 वर्षीय भांजी सोनिका की मौत हो गई हैं। जिनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article