Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 29 सितंबर 2023 LIVE : माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के साला सद्दाम को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद कीर्ति वर्धन सिंह को नोटिस जारी किया। बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र में एक महिला की गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है। गणेश भगवान की मूर्ति विसर्जन के समय दो भाइयों की डूबने से मौत हो गई। वहीं, कालिंदी पार्क के पास निर्माणाधीन अपार्टमेंट का एक हिस्सा अचानक ढह गया। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, 29 सितंबर 2023: अशरफ के साला सद्दाम ने उगले कई राज, BJP सांसद वर्धन सिंह को इलाहाबाद हाई कोर्ट का नोटिस जारी
- माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के साला सद्दाम को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद पुछताछ में उसने कई राज उगले है। मिली जानकारी के मुताबिक सद्दाम गुर्गों को जेल में ले जाकर अशरफ से मिलवाता था।
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने दो निजी पक्षों के बीच संपत्ति विवाद के मामले में एक रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए गोंडा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद कीर्ति वर्धन सिंह को नोटिस जारी किया।
- बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र में एक महिला की गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है। महलिा का सिर धड़ से अलग कर दिया गया। पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने चेहरे को भी कुचल दिया। वहीं, महिला से दुष्कर्म करने की भी आशंका जताई जा रही है।
- मथुरा स्टेशन पर 26 सितंबर को प्लेटफार्म पर ईएमयू ट्रेन चढ़ जाने की घटना की जांच लंबित रहने तक उत्तर मध्य रेलवे (NCR) के पांच कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
- उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिले के निठारी गांव में रहने वाले कुछ लोग बृहस्पतिवार 28 सितंबर की शाम को गणेश भगवान की मूर्ति को विसर्जित करने के लिए दिल्ली के मयूर विहार के पास गए थे। वहां पर यमुना नदी में विसर्जन के समय दो भाइयों कीडूबने से मौत हो गई।
- सुलतानपुर जिले के बल्दीराय बाजार में बृहस्पतिवार 28 सितंबर को बारावफात के जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
- लखनऊ में पीजीआई के सेक्टर-12 इलाके में कालिंदी पार्क के पास निर्माणाधीन अपार्टमेंट का एक हिस्सा अचानक ढह गया। इस भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 12 लोग मलबे में दब गए। मलबे से निकाले हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
- उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर की एक अदालत ने एक महिला के चरित्र पर शक होने पर उसके ऊपर तेजाब फेंकने के जुर्म में उसके पति को 10 वर्ष के कारावास सजा सुनाई है।
