Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तरप्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तरप्रदेश समाचार) 24 अगस्त 2023 LIVE : वाराणसी में जी-20 बैठक आज से शुरू हो रही हैं। वहीं, यूपी के कई जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश के अलर्ट जारी किये है। दरअसल यूपी में एक दिन में औसत से ज्यादा 472% बरसात हुई है। उत्तरप्रदेश के सभी जिलों-कस्बों की सभी बड़ी-छोटी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें।
- उत्तरप्रदेश में हो रहे गुंडा एक्ट के दुरुप्रयोग पर इलाहाबाद हाइकोर्ट ने चिंता जताई हैं। बुधवार को कोर्ट ने कहा एक केस पर गुंडा एक्ट की नोटिस अवैध है।
- वाराणसी में G-20 कल्चरल वर्किंग ग्रुप (CWG) की बैठक आज से शुरू हो रही है। आपको बता दें 170 डेलिगेट्स वाराणसी पहुंच चुके है।
- बुधवार की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान 3 ने जैसे ही चांद पर लैंड किया सीएएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि '140 करोड़ भारतीयों के सपनों के साथ चंद्रमा पर उतरा चंद्रयान-3, जय हिंद। इस तरह उन्होंने मुबारकबाद दी।
- यूपी में दिव्यांग कोटे के डमी कंडीडेट के नाम पर छात्रवृत्ति में करीब 65 करोड़ रुपये का हेर फेर सामने आया हैं।
- सपा विधायक अभय सिंह के साले संदीप सिंह के खिलाफ विभूतिखंड पुलिस ने अवैध शस्त्र प्रकरण में चार्जशीट दाखिल की है।
- गोंडा के धानेपुर के थाना क्षेत्र के गांव से एक ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जब प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने गया तो लड़की के घर वालों ने उन्हें पकड़ लिया। जिससे मामला इतना बढ़ गया कि दोनों की हत्या कर दी गई।
- बुधवार सहारनपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ढमोला नदी में गिर गई जिससे दो बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 50 लोग सवार थे। जबकि 4 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- जनवरी के तीसरे हफ्ते में होने वाले श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे दिव्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी प्रशासन ने विधिवत रूप से शुरू कर दी है।
- केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2023 में इस बार यूपी के ताजनगरी आगरा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। साफ हवा के मामले में आगरा ने दूसरा स्थान हासिल किया है।
- यूपी के कानपुर के 11 गांवों में पानी घुस गया है। वहीं, मौसम विभाग ने 43 जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि यूपी में एक दिन में औसत से ज्यादा 472% बरसात हुई है।
