UP Weather: यूपी में आज से बिगड़ेगा मौसम, दो दिन बारिश के आसार; ठिठुरन भरी ठंड के लिए रहें तैयार

आज का मौसम यूपी, 8 December 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: आज यूपी के मौसम में बदलाव आने वाला है। आईएमडी के अनुसार यूपी में रविवार को बारिश की संभावना है। 9 दिसंबर को भी बारिश के आसार जताए गए हैं। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है और ठंड भी बढ़ने के आसार हैं।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में ठिठुरन भरी सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। यूपी में ज्यादातर इलाकों में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान भी लुढ़ककर 6 डिग्री के करीब पहुंच गया है। उत्तर पश्चिमी तेज हवाओं ने भी रात की ठंड बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में सर्दी में और इजाफा होने वाला है। यूपी में दो दिन बारिश का भी अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसर करीब 40 जिलों में आज बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड भी बढ़ सकती है।

UP Weather.

यूपी का मौसम

इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में देर रात और तड़के सुबह कहीं-कहीं कोहरा छाया रह सकता है। प्रदेश में आज इस सर्दी की पहली बारिश की भी संभावना जताई गई है। रविवार को वाराणसी, गाजीपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, बागपत, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बलरामपुर, गोंडा, अयोध्या, श्रावस्ती, बहराइच, बलिया, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, गोरखपुर, आजमगढ़, संत कबीरनगर, शाहजहांपुर, बरेली, बदायूं, रामपुर, संभल, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, पीलीभीत, सहारनपुर, शामली और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। यूपी में 9 दिसंबर को भी कहीं-कहीं पर हल्की बारिश की संभावना है। मौसम में यह बदलाव नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हो रहा है।

End of Feed