UP Weather: गर्मी से उबल रहा यूपी, नोएडा-गाजियाबाद में हीटवेव का अलर्ट; इस दिन से होगी राहत की बारिश

आज का मौसम यूपी, 6 April 2025 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है और कुछ जगहों पर लू चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। 8 अप्रैल से यूपी में बारिश होने की संभावना है। 10 अप्रैल तक यह सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान तापमान में उतार-चढाव भी देखने को मिलेगा।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega (आज का मौसम यूपी): उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। दिन में तेज धूप लोगों को सता रही है। जिस कारण दोपहर में लोगों के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है। इसके अलावा प्रदेश में हीटवेव की दस्तक भी हो चुकी है। हालांकि आने वाले दिनों में यूपी के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 8 अप्रैल से प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया गया है।

heat (1)

सांकेतिक फोटो

आज गर्मी और लू करेगी परेशान

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी में हीटवेव का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर और आसपास के इलाकों में लू चलने की संभावना है। 7 अप्लै को भी मौसम शुष्क रहेगा और दोनों हिस्सों में तेज हवाएं चलने के आसार हैं। जिसकी रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। इसके अलावा पश्चिमी यूपी में लू का अलर्ट भी जारी किया गया है।

End of Feed