UP Aaj Ka Mausam: यूपी में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश की दस्तक, दिन में भी लोगों को सता रही सर्दी, जानें कब मिलेगी राहत

आज का मौसम यूपी, 5 January 2025 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमोत्तर यूपी में अगले दो दिन कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। तापमान में बढ़ोत्तरी के चलते आज कोल्ड डे की स्थिति से राहत मिलने के भी आसार हैं। बारिश के बाद 7 जनवरी को फिर से कोहरा बढ़ने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड पड़ रही है। साथ ही शीतलहर का कहर भी जारी है। इन दिनों लोगों को दोपहर में भी सर्दी से ज्यादा राहत नहीं मिल रही है। दिन के तापमान में गिरावट के कारण पिछले कई दिनों से प्रदेश में शीत दिवस की स्थिति देखने को मिल ही है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी कोल्ड की स्थितियां यूपी में जारी रही। हालांकि आगामी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी इलाकों से आ रही सर्द उत्तरी-पश्चिमी हवाएं कमजोर पड़ गई हैं और पुरवा में बदल गई हैं। जिस कारण अब तापमान में इजाफा होना भी शुरू हो गया है। आज यूपी में हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। बारिश के बाद ठंड में और बढ़ोत्तरी हो सकती है।

UP Weather (1)

यूपी का मौसम

आज कोल्ड डे की स्थिति से राहत के आसार

उत्तर प्रदेश में शनिवार को घने कोहरे के कारण कई जगहों पर जीरो विजिबिलिटी हो गई। आज सुबह भी प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को यूपी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। आज कोल्ड डे की स्थिति से भी राहत मिल सकती है। 6 जनवरी को भी उत्तर-पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के साथ ही हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान दोनों हिस्सों में छिछला से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।

End of Feed