लखनऊ

UP Aaj Ka Mausam: यूपी में गलन वाली सर्दी, चुर्क में 4 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, इस दिन बारिश के आसार

आज का मौसम यूपी, 3 January 2025 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: आज सुबह यूपी में मध्यम से घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। जिसके बाद 6 जनवरी को पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल अधिकतम तापमान में गिरावट के चलते दिन में भी ठंड महसूस हो रही है। आने वाले दिनों में तापमान में इजाफा होने से ठंड से राहत मिल सकती है।

Image

यूपी में मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड लोगों की कपकपी छुड़ा रही है। साथ ही शीतलहर का कहर भी जारी है। जिससे दिन में भी ठंड से ज्यादा राहत नहीं मिल रही है। गुरुवार को प्रदेश में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के करीब पहुंच गया। चुर्क में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। साथ ही कानपुर, वाराणसी और इटावा का पारा भी इसी के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में कोल्ड डे की स्थिति देखने को मिल रही है। अगले 5 दिनों में यूपी के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री का उछाल आने की संभावना है। जिससे भीषण सर्दी से भी लोगों को हल्की राहत मिल सकती है।

घने कोहरे से घटी विजिबिलिटी

उत्तर प्रदेश में आज कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी घट गई है। जिससे यातायात पर भी प्रभाव पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज कहीं भी घने कोहरे की चेतावनी जारी नहीं की थी। साथ ही शीतलहर और कोल्ड डे का अलर्ट भी जारी नहीं किया गया है। शुक्रवार को यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है। हालांकि उसके बाद 3 से 5 डिग्री का इजाफा देखने को मिल सकता है।

6 जनवरी को हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में 4 और 5 जनवरी को भी मौसम साफ रहने की संभावना है। साथ ही सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा भी रह सकता है। इस दौरान किसी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। 6 जनवरी को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दिन पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि इस दौरान पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। 7 और 8 जनवरी को भी मौसम शुष्क रहने के ही आसार हैं।

अधिकतम तापमान में गिरावट से दिन में ठंडा

यूपी में तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों से यहां अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसकी वजह से दिन में भी जोरदार ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार सबसे कम अधिकतम तापमान नजीबाबाद में 13 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा बरेली में अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री और शाहजहांपुर में 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान चुर्क में 4.6 डिग्री, फुरसतगंज में 4.9 डिग्री, कानपुर सिटी में 5 डिग्री, अयोध्या में 5.5 डिग्री, और वाराणसी में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article