यूपी में मॉनसून की रफ्तार धीमी, भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं, जानें पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम यूपी, 28 August 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में आज भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। हालांकि प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ रही है। यूपी में बारिश का सिलसिला तो जारी है, लेकिन भारी बारिश नहीं हो रही है। मौसम विभाग की ओर से इस पूरे हफ्ते बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि अभी सितंबर का पूरा महीना बचा है। इस दौरान मौसम एक बार फिर से करवट बदल सकता है और फिर से अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। मंगलवार को प्रदेश के कई स्थानों को अच्छी बारिश हुई। आज भी कई हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं, हालांकि इसको लेकर कोई अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार यूपी में 2 सितंबर तक कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं हुआ है।

यूपी में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं पूर्वी यूपी में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जाताई गई है। आज प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, गाजीपुर, संत रविदासनगर, जौनपुर, सुल्तानपुर व आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं।

End of Feed