लखनऊ

UP Weather: यूपी में गर्मी का कहर शुरू, प्रयागराज-झांसी में 40 डिग्री पार पहुंचा पारा, आज कई जिलों में हॉट डे का अलर्ट

आज का मौसम यूपी, 27 March 2025 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ रहने वाला है। साथ ही तेज सतही हवाएं चलने की भी संभावना है। यूपी में आज वाराणसी, प्रयागराज समेत 13 जिलों में हॉट डे की चेतावनी जारी की गई है

Image

आज यूपी का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में अभी से गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। दिन में तीखी धूप निकल रही है और तापमान तेजी से ऊपर चढ़ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रयागराज, झांसी, कानपुर, हमीरपुर में इस सीजन और साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। यहां मार्च में ही मई-जून वाली गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम के इस मिजाज को देखकर प्रतीत हो रहा है कि इस बार झुलसाने वाली गर्मी पड़ सकती है।

आज 13 जिलों में हॉट डे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। साथ ही तेज सतही हवाए 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। आज प्रदेश के 13 जिलों में हॉट डे का अलर्ट भी जारी किया गया है। इनमें वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, बांदा, सोनभद्र, चित्रकूट, कौशांबी, मिर्जापुर, चंदौली, कानपुर नगर, संत रविदास नगर, रायबरेली और आसपास के इलाके शामिल हैं।

कल भी हॉट डे की चेतावनी

यूपी में 28 मार्च को भी मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। इस दिन भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। इसके अलावा पूर्वी यूपी में दक्षिण भाग में कहीं-कहीं हॉट डे की चेतावनी भी जारी की गई है। 29 मार्च को भी तेज हवाएं चलने और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 30 मार्च से 1 अप्रैल तक यूपी में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

प्रयागराज, झांसी रहे सबसे गर्म शहर

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में बुधवार को सबसे अधिक न्यूनतम तापमान झांसी में 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं प्रयागराज में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा झांसी का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस, हमीरपुर का 40.6 डिग्री सेल्सियस और कानपुर आईएएफ का 40 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article