लखनऊ

यूपी में बारिश दिलाएगी गर्मी से राहत, अगले 3-4 दिन झमाझम बरसेंगे मेघ, बिजली गिरने का भी अलर्ट

आज का मौसम यूपी, 25 September 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में आज पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में अगले 3-4 दिनों तक बारिश होने के आसार हैं।

Image

आज यूपी का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर ठहरा हुआ है। जिसकी वजह से एक बार फिर गर्मी अपना सितम दिखा रही है। उमस भरी गर्मी लोगों को पसीने से तर कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज से यूपी के मौसम में बदलाव हो सकता है। जिसकी वजह से प्रदेश में अगले तीन से चार दोनों में बारिश होने का अनुमान है। बारिश होने से गर्मी से भी राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है।

आज से बदलने वाला है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी मं कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बादल गरजने और वज्रपात की भी आशंका है। 26 और 27 सितंबर को पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है और पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर मेघ बरस सकते हैं। गुरुवार को पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बादल गरजने और बिजली गिरने का भी अलर्ट है। वहीं शुक्रवार को पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना है। साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की भी आशंका है।

पूरे हफ्ते बारिश के आसार

28 सितंबर को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट है। इस अवधि में दोनों हिस्सों में बादल गरजने और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। 29 और 30 सितंबर को पश्चिमी यूपी में बहुत हल्की से हल्की और पूर्वी में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। 29 सितंबर को पूर्वी यपी में कहीं-कहीं भारी बारिश का भी अलर्ट है।

इन जिलों में बिजली गिरने की आशंका

बुधवार को प्रयागराज, फतेहपुर, मऊ, प्रतापगढ़, बांदा, चित्रकूट, वाराणसी, संतरविदास नगर, कौशांबी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, , सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती और आसपास के इलाकों में बादल गरजने और बिजली गिरने के आसार हैं।

बारिश से लुढ़केगा पारा

यूपी में आज बारिश होने से लोगों को थोड़ी थोड़ी राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। फिलहाल प्रदेश में तापमान 37 डिग्री के आसपास दर्ज हो रहा था। लेकिन अब बारिश होने से तापमान में धीरे-धीरे गिरावट होगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article