लखनऊ

UP Weather: पछुआ हवा से दिन में भी ठंड का एहसास बढ़ा, धूप की तपिश हुई कम, दो दिन बाद और लुढ़केगा पारा

आज का मौसम यूपी, 25 November 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार रविवार को यूपी में पछुआ हवा चलने से दिन में ठंड का असर बढ़ा है। दो दिन बाद तापमान में मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

Image

यूपी में ठंड

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में सर्दी धीरे-धीरे बढ़ रही है। अब सुबह और रात के साथ ही दिन में भी ठंड का एहसास हो रहा है। साथ ही दिन में धूप भी गुनगुनी हो रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बर्फबारी हुई है। जिसका असर मैदानी इलाकों में भी नजर आ रहा है। रविवार को यूपी के ज्यादातर हिस्सों में दिन में पछुआ हवाएं चली। जिसकी रफ्तार 15 से 20 किमी तक रही। जिसकी वजह से कई इलाकों में दिन के तापमान में हल्की कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह से समय कुछ जगहों पर कोहरा भी छाया रहेगा।

दो दिन बाद कोहरे का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 26 नवंबर तक यूपी के मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़त होने की संभावना है। 27 नवंबर से तापमान में फिर से गिरावट के आसार हैं। 25 से 27 नवंबर तक यूपी में शुष्क मौसम रहने के आसार हैं। इस दौरान सुबह के समय पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा भी छाया रह सकता है। 28 से 30 नवंबर तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में तड़के सुबह और देर रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मौसम शुष्क बना रह सकता है।

अयोध्या में सबसे कम रहा तापमान

मौसम विभाग की रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार सबसे कम तापमान अयोध्या में दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा मुजफ्फरनगर का 10.5 डिग्री, मेरठ का 11.2 डिग्री, लखनऊ का 13 डिग्री, कानपुर सिटी का 11. 4 डिग्री, प्रयागराज का 13.4 डिग्री, झांसी का 11.6 डिग्री, इटावा का 11.6 डिग्री और वाराणसी का 13.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

उरई में 30.3 डिग्री रहा पारा

उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक तापमान उरई में दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान मेरठ का 26.6 डिग्री, बरेली का 25.3 डिग्री, आगरा का 28 डिग्री, लखनऊ का 27.6 डिग्री, गोरखपुर का 25.7 डिग्री, कानपुर सिटी का 27.6 डिग्री, प्रयागराज का 28.3 डिग्री, झांसी का 29.1 डिग्री, इटावा का 25.2 डिग्री और वाराणसी का 26.2 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article