लखनऊ

UP Aaj Ka Mausam: यूपी में गर्मी का सितम शुरू, इस जिले में 40 के करीब पहुंचा पारा, कल से चलेंगी तेज हवाएं

आज का मौसम यूपी, 24 March 2025 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने वाला है। साथ ही दिन में गर्मी का एहसास लोगों को परेशान कर सकता है। कल से यूपी में तेज हवाओं का दौर फिर से शुरू होने वाला है।

Image

यूपी में आज का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में ठंड विदा ले चुकी है और गर्मी ने दस्तक दे दी है। दिन में धूप भी तेज निकल रही है और मौसम भी पिछले कुछ दिनों से शुष्क बना हुआ है। जिसके चलते तापमान भी तेजी से ऊपर चढ़ रहा है। यूपी में मार्च के महीने में ही तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मंगलवार को झांसी में 39.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो प्रदेश का सबसे गर्म जिला भी रहा। इसके अलावा 23 जिलों का तापमान मंगलवार को 35 डिग्री के पार दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मार्च के आखिरी सप्ताह में यूपी में कहीं-कहीं 40 डिग्री तापमान पहुंचने की संभावना है। इस महीने के बचे हुए दिनों में प्रदेश में बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

तेज धूप दिलाएगी गर्मी का एहसास

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आज मौसम साफ रहने के आसार हैं। दिन में तेज धूप के असर से गर्मी का एहसास होगा। आज प्रदेश में तेज हवा चलने या बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। कल से यहां के मौसम में बदलाव होगा और एक बार फिर तेज हवाओं का सिलसिला शुरू होगा। यूपी में 27 से 29 मार्च के दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

आने वाले दिनों में यूपी का तापमान

आईएमडी के अनुसा उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिसके बाद तापमान 2-3 डिग्री धीरे-धीरे कम होगा। वहीं न्यूनतम तापमान अगले 4 दिनों के दौरान 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है। जिसके बाद इसमें 2 डिग्री सेल्सियस के करीब गिरावट आ सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article