UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश का मौसम करवट ले रहा है। यूपी में अब तक ठंड और कोहरे का सितम जारी था। जिसके बाद अब बारिश की भी दस्तक हो रही है। जिसके असर से ठंड और बढ़ने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को यूपी में सबसे कम तापमान अयोध्या में दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इसके अलावा कई अन्य जिलों का तापमान भी 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक तापमान बहराइच में 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
आज यूपी का मौसम
इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। प्रदेश के दोनों हिस्सों में कई जिलों में आज घने कोहरे का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें गोरखपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धन नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाके शामिल हैं।
ये भी पढ़ें - मौसम ने ली करवट, प्रचंड ठंड की चपेट में उत्तराखंड, पहाड़ों पर बर्फबारी से सैलानियों की मौज
क्रिसमस पर साफ रहेगा यूपी का मौसम
क्रिसमस के दिन 25 दिसंबर को यूपी के दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि सुबह और देर रात को कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। 26 दिसंबर को भी बारिश या कोहरे का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दिन मौसम शुष्क रहेगा, साथ ही सुबह में कहीं-कहीं कोहरा भी छाया रह सकता है। वहीं 27 दिसंबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कुछ स्थानों पर बारिश होने के भी आसार हैं। वहीं पूर्वी यूपी में भी गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। दोनों हिस्सों में सुबह के समय कोहरा भी छाया रह सकता है।
यूपी के प्रमुख शहरों के तापमान
| जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| आगरा | 21 | 9.6 |
| अलीगढ़ | 19.2 | 9.6 |
| अयोध्या | 23.5 | 5.5 |
| बरेली | 20.9 | 7.3 |
| बुलंदशहर | 20 | 7 |
| बहराइच | 25.6 | 6.2 |
| नजीबाबाद | 17.5 | 7 |
| मेरठ | 18.1 | 7.3 |
| इटावा | 21 | 8 |
| झांसी | 22.5 | 9.4 |
| प्रयागराज | 25.4 | 10 |
| लखनऊ | 23.7 | 8.2 |
| कानपुर सिटी | 23.6 | 6.2 |
| वाराणसी एयरपोर्ट | 23.7 | 10 |
| चुर्क | 25 | 10 |
| गोरखपुर | 25 | 7.4 |
