यूपी में रात की ठंडक गायब, एक बार फिर सता रही गर्मी, इस दिन बारिश से बदलेगा मौसम का मिजाज

आज का मौसम यूपी, 23 October 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से रात के समय गर्मी का अहसास हो रहा है। लेकिन गुरुवार से यहां के मौसम में बदलाव होने वाला है। 24 अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की विदाई के बाद से मौसम शुष्क बना है। साथ ही तापमान में गिरावट के चलते सुबह और रात में लोगों को ठंड भी महसूस होने लगी थी। लेकिन यूपी में मौसम ने फिर से करवट ली है। प्रदेश में एक बार फिर गर्मी का अहसास हो रहा है। दिन में तेज धूप के चलते रात में भी गर्मी हो रही है। रात में ठंडक होने से लोगों ने एसी कूलर बंद कर दिए थे और पंखे पर आ गए थे। लेकिन गर्मी बढ़ने से लोग फिर से एसी कूलर का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। लेकिन गुरुवार को मौसम बदलता हुए नजर आएगा। इस दिन यूपी के कई हिस्सों हल्की बारिश के आसार हैं।

UP Weather Forecast.

आज यूपी का मौसम

गुरुवार को इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। गुरुवार को यूपी के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 24 अक्टूबर को पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस अवधि में किसी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। गुरुवारो सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, संत रविदास नगर और चंदौली में बारिश होने की संभावना है। साथ ही देवरिया, गाजीपुर, मऊ और बलिया में भी छिटपुट बारिश हो सकती है।

End of Feed