UP Weather Today: यूपी में फिर गरजेंगे बदरा और होगी बारिश, नए पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

आज का मौसम यूपी, 22 February 2025 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा। शनिवार को मौसम विभाग की ओर से बारिश या कोहरे का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि 27 फरवरी को एक बार फिर से प्रदेश में बारिश की दस्तक हो सकती है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam: उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बीते दिनों प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई और कहीं-कहीं ओले भी गिरे। जिसके बाद एक बार फिर यूपी में बिजली बादलों की गड़गड़ाहट सुनने और बिजली की चमक देखने को मिल सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी यूपी में 27 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

आज यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल

आज उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान सुबह और देर रात के समय हल्का कोहरा भी छाया रह सकता है। 26 फरवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन में धूप भी खिलेगी और सुबह के समय कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। आईएमडी के अनुसार 24 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से यूपी के कुछ इलाकों में बादल छाए रहने के आसार हैं। 27 फरवरी यूपी में फिर से बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान पश्चिमी यूपी जैसे मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

End of Feed