UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में जोरदार ठंड पड़ रही है। साथ ही शीतलहर भी अपना असर दिखा रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ रही है। शीतलहर के चलते तापमान में भी कमी दर्ज की जा रही है। यूपी में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के अंतिम सप्ताह में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। 26 दिसंबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है। जिसके बाद हिमालयी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो सकता है।
3 दिन तक कोहरे और शीतलहर का अलर्ट नहीं
यूपी में आज कोहरे की चादर से ढकी सुबह हुई। आईएमडी के अनुसार 22 से 24 दिसंबर तक यूपी के अलग-अलग हिस्सों में हल्के से छिछला कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान कोहरे और शीतलहर को लेकर मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 5 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि बाद में हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसके प्रभाव से यूपी के अलग-अगल जिलों में पारा लुढ़क सकता है।
कानपुर में दर्ज हुआ सबसे कम तापमान
पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने से यूपी में तापमान में हल्का उछाल दर्ज किया जा रहा है। पिछले 2 दिनों में प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस का उछाल देखने को मिला है। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार यूपी में सबसे कम तापमान कानपुर सिटी में दर्ज हुआ। यहां का न्यूनतम तापमान 5.6 रहा। वहीं सबसे अधिक तापमान बहराइच में 26.2 डिग्री दर्ज किया गया।
यूपी के प्रमुख शहरों का तापमान
| जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| आगरा | 23.6 | 8.6 |
| अलीगढ़ | 22.8 | 9.2 |
| अयोध्या | 24 | 7.5 |
| बरेली | 23.1 | 7.6 |
| बुलंदशहर | 23 | 6 |
| बहराइच | 27 | 7 |
| नजीबाबाद | 23 | 8.2 |
| मुजफ्फरनगर | 23.4 | 7.4 |
| मेरठ | 24.1 | 7 |
| इटावा | 22.2 | 8.5 |
| झांसी | 24.1 | 8.8 |
| प्रयागराज | 26.6 | 9.6 |
| लखनऊ | 24.3 | 9 |
| कानपुर सिटी | 24 | 5.6 |
| वाराणसी एयरपोर्ट | 25.5 | 9.5 |
| चुर्क | 26.4 | 7.2 |
| गोरखपुर | 25.9 | 7.3 |
