UP में मिलेगी प्रचंड गर्मी से राहत! आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार; चलेंगी तेज झोकेंदार हवाएं

आज का मौसम यूपी, 10 April 2025 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। आज सुबह प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश देखने को मिली। अगले 24 घंटे के बाद प्रदेश में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज सुबह प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में 13 अप्रैल तक बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। इस दौरान कहीं-कहीं बादल गरजने और बिजली गिरने की भी संभावना है। साथ ही तेज झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं।

Meta AI

Meta AI

30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

यूपी में आज पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं। जिसमें चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, देवरिया, हाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती और कुशीनगर शमिल हैं।

End of Feed