यूपी में सता रही उमस भरी गर्मी, इस दिन से फिर जोर पकड़ेगी बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम यूपी, 09 September 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार यूपी में एक बार फिर से मॉनसून एक्टिव हो गया है। 10 सितंबर से प्रदेश में बारिश का दायरा बढ़ने की भी संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं कि आज यूपी में कैसा मौसम रहेगा?

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी में आज दोनों हिस्सों में बारिश के आसार
  • कल से अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना
  • बारिश से तापमान में होगी हल्की गिरावट

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार करवट ले रहा है। पिछले कुछ दिनों यूपी में भारी बारिश देखने को नहीं मिल रही है। प्रदेश में कई जगहों पर हल्की बारिश के चलते उमस भरी गर्मी भी परेशान कर रही है। हालांकि अब यूपी में एक बार फिर से मॉनसून सक्रिय हो गया है। जिससे आने वाले दिनों में बारिश का अच्छी बारिश का सिलसिला देखने को मिलेगा। 10 सितंबर से प्रदेश में बारिश का दायरा बढ़ने के आसार हैं। जिससे लोगों को उमस से राहत मिलेगी। आइए जानते हैं कि आज यूपी का मौसम कैसा रहने वाला है?

UP Weather Forecast.

यूपी के मौसम का हाल

यूपी में आज भारी बारिश का अलर्ट नहीं

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को यूपी के दोनों हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि आज भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि आज प्रयागराज, बुंदेलखंड रीजन जैसे सदन पोर्शन एमपी से सटे जिलों में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा नोएडा और गाजियाबाद तक आज बादलों की आवाजाही दिखेगी। साथ ही छिटपुट बारिश भी हो सकती है।

End of Feed