UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार करवट ले रहा है। पिछले कुछ दिनों यूपी में भारी बारिश देखने को नहीं मिल रही है। प्रदेश में कई जगहों पर हल्की बारिश के चलते उमस भरी गर्मी भी परेशान कर रही है। हालांकि अब यूपी में एक बार फिर से मॉनसून सक्रिय हो गया है। जिससे आने वाले दिनों में बारिश का अच्छी बारिश का सिलसिला देखने को मिलेगा। 10 सितंबर से प्रदेश में बारिश का दायरा बढ़ने के आसार हैं। जिससे लोगों को उमस से राहत मिलेगी। आइए जानते हैं कि आज यूपी का मौसम कैसा रहने वाला है?
यूपी में आज भारी बारिश का अलर्ट नहीं
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को यूपी के दोनों हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि आज भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि आज प्रयागराज, बुंदेलखंड रीजन जैसे सदन पोर्शन एमपी से सटे जिलों में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा नोएडा और गाजियाबाद तक आज बादलों की आवाजाही दिखेगी। साथ ही छिटपुट बारिश भी हो सकती है।
आज लखनऊ का मौसम
लखनऊ में रविवार को दोपहर के समय बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में यहां 17 मिमी बारिश हुई। लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज हुआ। आज भी आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की भी संभावना है। सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने के आसार हैं।
मंगलवार से बढ़ेगा बारिश का दायरा
मौसम विभाग के अनुसार कल से यूपी में बारिश का दायरा बढ़ सकता है। मंगलवार से प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान उमस में कमी आने की भी संभावना है। साथ ही सोमवार से तापमान में भी हल्की-फुल्की गिरावट नजर आ सकती है। IMD के अनुसार 10 सितंबर को पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर और पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का येलो अलर्ट है।
आने वाले दिनों में मौसम का हाल
यूपी में 11 और 12 सितंबर को दोनों हिस्सों में अनेक स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की भी संभावना है। 13 सितंबर को भी पूर्वी और पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। लेकिन इस दौरान कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नही हैं। 14 सितंबर को दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है, लेकिन कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।
