Up News: किशोर पर लगाया मोबाइल चोरी का इल्जाम, थाने ले जाकर की पीटाई, परिजनों से मांगी 50 हजार की रिश्वत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 28, 2023, 02:41 PM IST

Inspector Asked For Bribe: परिजन का आरोप है कि उसका 17 वर्षीय बेटा भाई की बेटी का दवा लेने गया था। जब वह लौट रहा था तो पुलिस ने चेकिंग के लिए रोक लिया। उसके बेटे पर मोबाईल चोरी का आरोप लगाकर थाने ले गया। उसे थाने में बंदकर रात भर यातनाएं दी। उसके बेटे का हाथ की हड्डी तोड़ दी। बेटे को छोड़ने के लिए परिजनों से रिश्वत भी मांगी।

Up Crime News: ताजनगरी आगरा के ताजगंज थाने में एक दरोगा पर एक युवक की पीटाई करने और उससे 50 हजार रुपए की रिश्वत लेने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि दरोगा ने युवक पर चोरी का इलजाम लगाकर उसे थाने में बुरी तरह पीटा। उससे पैसे भी वसूलने की कोशिश की। हालांकि इस मामले को परिजन ने दरोगा के खिलाफ पुलिस उपायुक्त नगर से शिकायत की है। वहीं, सहायक पुलिस उपायुक्त द्वारा जांच के निर्देश दे दिए गए है। लेकिन युवक अस्पताल में भर्ती है।

Up News: किशोर पर लगाया मोबाइल चोरी का इल्जाम, थाने ले जाकर की पीटाई, परिजनों से मांगी 50 हजार की रिश्वत

Up News: किशोर पर लगाया मोबाइल चोरी का इल्जाम, थाने ले जाकर की पीटाई, परिजनों से मांगी 50 हजार की रिश्वत

रात भर बंदकर दी यातनाएं

दरअसल, मामला 25 सितंबर का है। परिजन का आरोप है कि उसका 17 वर्षीय बेटा भाई की बेटी का दवा लेने गया था। जब वह अपने दोस्तों के साथ खेरिया मोड़ से दवा लेकर बाइक से लौट रहा था। इस दौरान सपा कार्यालय के पास पुलिस ने चेकिंग के लिए रोक लिया। उसके बेटे पर मोबाईल चोरी का आरोप लगाकर थाने ले गया। उसे थाने में बंदकर रात भर यातनाएं दी।

End of Feed