लखनऊ

लखनऊ के 7 इलाकों में आज नहीं आएगी बिजली, ट्रांसफॉर्मर-फीडर की होगी मरम्मत

गर्मी के मौसम में बढ़ने वाले लोड को लेकर लखनऊ बिजली विभाग बड़े स्तर पर ट्रांसफॉर्मर और फीडर की मरम्मत का काम करवा रहा है। मरम्मत कार्य की वजह से आज, यानी 3 अप्रैल गुरुवार को बिजली आपूर्ति कुछ घंटों के लिए बंद रहेगी। इसके चलते शहर के 7 इलाके प्रभावित होंगे।

Image

इन इलाकों में आज नहीं आएगी बिजली

गर्मी आते ही बिजली की दिक्कत शुरू हो जाती है। बढ़े लोड की वजह से ट्रांसफॉर्मर और फीडर में खराबी की भी दिक्कत सुनाई देती है। ऐसी स्थितियों में कमी लाने के लिए लखनऊ के बिजली विभाग ने आज, यानी 3 अप्रैल गुरुवार को ट्रांसफॉर्मर और फीडर की मरम्मत करवाने की योजना में है। इससे लगभग 50 हजारों परिवारों पर असर पड़ेगा। आइए जानते हैं, करीब 6 घंटे की इस कटौती से किन इलाकों में असर पड़ेगा।

बिजलीा कटौती का असर गोमतीनगर, अहिबरनपुर, विकासनगर, जानकीपुरम, वृंदावन, अर्जुनगंज और कमता में पड़ेगा। इन इलाकों में लगभग डेढ़ लाख आबादी रहती है। लखनऊ के इन इलाकों में पुनर्विकसित वितरण क्षेत्र योजना (RDSS) के तहत ट्रांसफार्मर और फीडर में मरम्मत की जाएगी, ताकि बढ़ती गर्मी के साथ बढ़ने वाले लोड को संभाला जा सके।

गोमतीनगर के विरामखंड-एक, दो, तीन, चार व पांच विकासखंड-एक, दो, तीन, चार व पांच और पत्रकारपुरम व ग्वारी गांव में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली नहीं आएगी।

विश्वासखंड उपकेंद्र के विवेकखंड-एक व दो में सुबह 11:30 से दोपहर तीन बजे तक बिजली गुल रहेगी। अहिबरनपुर उपकेंद्र के मदेयगंज व गल्लामंडी में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विकास नगर उपकेंद्र के सेक्टर-चार व पांच, अशोक विहार, पंतनगर में सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बिजली नहीं आएगी।

जानकीपुरम सेक्टर-चार, पांच व छह में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं आएगी। वहीं जानकीपुरम सेक्टर-I उपकेंद्र के यादव टोला, मड़ियांव गांव, लश्करी टोला में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। इसके अलावा वृंदावन सेक्टर-तीन उपकेंद्र सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। अर्जुनगंज उपकेंद्र और कमता में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली नहीं आएगी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article