लखनऊ

69 हजार टीचर भर्ती अभ्यर्थी धरने पर बैठे, BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के घर के बाहर प्रदर्शन; Video

लखनऊ में 69 हजार शिक्षक भर्ती मामला में अभ्यर्थियों ने भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के घर के बाहर प्रदर्शन किया।अभ्यर्थी हाईकोर्ट लखनऊ के डबल बेंच द्वार दिए गए फैसले को पालन करने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि हाईकोर्ट द्वारा जो फैसला लिया गया है उसे जल्द जल्द लागू किया जाए-

Image

BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के घर के बाहर प्रदर्शन

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Lucknow: राजधानी लखनऊ में 69 हजार शिक्षक भर्ती मामला में अभ्यर्थियों ने भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के घर के बाहर पहुंचे। जहां इनके घर के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन किया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे है। जहां 69 हज़ार शिक्षक भर्ती के अंतर्गत नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थी आवास के सामने धरने पर बैठे गए। आवास के बाहर धरना प्रदर्शन अभी भी जारी है, अभ्यर्थी अपनी मांग को लेकर यहां डटे हुए हैं।

हाईकोर्ट लखनऊ के डबल बेंच का फेसला

अभ्यर्थी हाईकोर्ट लखनऊ के डबल बेंच द्वार दिए गए फैसले को पालन करने की मांग कर रहे हैं। जिसे लेकर वो धरने पर बैठे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि हाईकोर्ट द्वारा जो फैसला लिया गया है उसे जल्द जल्द लागू करने की मांग की जा रही है।

इन आदेशों का पालन करने की मांग

उनका कहना है कि हाई कोर्ट के आदेश का पालन किया जाए। नई सूची बनाकर तत्काल नियुक्ति की जाए। पुरानी सूची बनाने वाले अधिकारियों को हटाया जाए। नए अधिकारियों को सूची बनाने की जिम्मेदारी दी जाए।

13 अगस्त 2024 का फैसला

बता दें कि 2018 में भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। लेकिन, जब इसका रिजल्ट आया तो इसे व्यापक रूप से आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ अन्यायन किया गया। उन्हें नौकरी नहीं दी गई। लेकिन, लंब के आंदोलन और न्यायाकि प्रोसेस के बाद 13 अगस्त 2014 को इसे हाई कोर्ट के डबल बेंच ने अभ्यर्थियों के हित में फैसला लिया।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!