लखनऊ

यूपी के बिजनौर में इंसानियत शर्मसार, 60 साल के व्यक्ति ने मासूम से किया रेप; गिरफ्तार

बिजनौर जिले के नगीना थाना क्षेत्र में 60 साल के व्यक्ति ने 10 वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Bijnor News: यूपी के बिजनौर जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। एक 60 वर्षीय शख्स ने 10 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।

आरोपी ने कैसे दिया अंजाम?

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) भरत कुमार ने बताया कि थाना नगीना के अंतर्गत एक मोहल्ले में एक महिला सोमवार को अपनी दस वर्षीय बेटी को घर में अकेला छोड़कर बढ़ापुर दवा लेने गई थी, तभी पड़ोस में रहने वाला 60 वर्षीय ओमप्रकाश उसके घर में घुस गया और बच्ची को अमरूद खिलाने का लालच देकर उसे एक गन्ने के खेत में ले गया। सीओ ने बताया कि ओमप्रकाश ने खेत में बालिका से दुष्कर्म किया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि बालिका की चीख सुनकर पास के खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं ने आरोपी को पकड़ लिया और इसी दौरान सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई तथा आरोपी को हिरासत में ले लिया। कुमार ने बताया पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article